उत्तर प्रदेश सरकार डिफेंस कॉरिडोर लखनऊ नोड के लिए राजधानी लखनऊ में 35.67 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण
इस संबंध में 45.18 करोड़ रुपये की धनराशि को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल ने शुक्रवार को भूमि अधिग्रहण के लिए उक्त धनराशि स्वीकृति की है।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यूपी में औद्योगिक विकास को तीव्र गति प्रदान की जा रही है। यूपी में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रोजेक्ट को भी सरकार विस्तारित कर रही है।
इस प्रोजेक्ट के तहत यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना लखनऊ नोड में 35.67 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करने के लिए 45.18 करोड़ की धनराशि स्वीकृति की जा चुकी है। इसके जरिए भूमि अधिग्रहण के कार्य को पूरा किया जाएगा।
बता दें यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रोजेक्ट लखनऊ नोड के 80हेक्टेयर भूमि पर ब्रम्होस मिसाइल की यूनिट स्थापित की जा रही है।
इसके अलावा 20 हेक्टेयर भूमि पर एयरोस्टपेस एवं चंद्रयान आदि का पार्ट बनाने वाली कंपनी एरोलॉय को स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इस कंपनी केअलावा और तीन कंपनियों को लखनऊ नोट में जमीन उपलब्ध करवाई गई है।
कई अन्य कंपनियों के लिए जमीन की आवश्यकता को मद्देनजर भूमि अर्जन की प्रक्रिया प्रदेश सरकार द्वारा अपनाई गई है।
यूपी डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर प्रोजेट के लखनऊ नोड के लिए सरोजनी नगर तहसील के ग्राम भटगांव की कुल 152.3670 हेक्टेयर भूमि को औद्योगिक विकास क्षेत्र घोषित करते हुए यूपी एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
