उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के 16 शहरों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर शुरू की जा रही इस परियोजना के तहत राज्य के 16 शहरों में रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। रिवर फ्रंट के विकास पर कुल लागत 2,218 करोड़ रुपए आएगी।

रिवर फ्रंट परियोजना के तहत चुने गए उत्तर प्रदेश के 16 शहरों में पार्क, वॉटर बॉडीज़ और झीलों का विकास किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 शहरों के विकास प्राधिकरण को इसका निर्देश जारी किया गया है।
इस योजना के तहत कानपुर, गाजियाबाद, बनारस, प्रयागराज भी शामिल होंगे। सरकार द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार लखनऊ में रिवर फ्रंट तैयार किया गया है, बाकी जगह तैयारी जल्द शुरू कर दी जाएगी।
बता दें यूपी के 16 शहरों की परियोजनाएं जो शुरू की जा रही हैं उनमें रिवर फ्रंट, कम्पलीट स्ट्रीट, बड़े पार्क, वाटर बॉडीज और झीलों का विकास होगा। इन विकास के कार्यो पर 2218.74 करोड़ रुपये योगी सरकार खर्च करने वाली है।
इन सभी प्रोजेक्ट के लिए बजट यूपी सरकार ने केंद्र से मांगा है। माना जा रहा है केंद्र सरकार जल्द ही इन प्रोजेक्ट के लिए बजट जारी कर देगी।
केंद्र सरकार की ओर से स्कीम फॉर स्पेशल आसिस्टेंस टू स्टेटस फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 15 करोड़ के बजट का प्रवाधान किया है।
केंद्र सरकार के इसी बजट के तहत 16 शहरों के विकास के लिए यूपी सरकार ने उक्त धनराशि की मांग की है। नवंबर 2023 को इसके लिए केंद्र सरकार को योगी सरकार की ओर से पत्र भेजा गया था। इस पत्र के दो महीने बाद अब माना जा रहा है कि यूपी के विकास के लिए केंद्र सरकार जल्द बजट जारी कर देगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
