उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के रोडवेज कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश शासन रोडवेज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 10 फीसदी बढ़ाेतरी काे मंजूरी दे दी। वर्तमान समय में यूपी के रोडवेज कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत मिल रहा था जो अब 38 फीसदी हो गया है।

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश शासन ने रोडवेज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 10 फीसदी बढ़ाेतरी को मंजूरी दे दी। योगी सरकार द्वारा की गई इस बढ़ोत्तरी से राज्य के 12 हजार रोडवेज कर्मचारी लाभांन्वित होंगे।
डीए बढ़ाए जाने के बाद रोडवेज कर्मियों को तीन हजार से 15 हजार रुपये तक का लाभ मिलेगा। हालांकि योगी सरकार के इस फैसले से आठ करोड़ रुपये तक रोडवेज पर अतिरिक्त व्यय भार पड़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ सरकार के इस निर्णय पर धन्यवाद दिया है।
परिवहन निगम के जन संपर्क अधिकारी अजीत सिंह ने ये जानकारी दी कि रोडवेज कर्मचारियों के लिए 10 प्रतिशत के महंगाई भत्ते को मंजूरी दे दी है।
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा 10 फीसदी डीए की मंजूरी मिलने पर अब रोडवेज कर्मियों को 38 फसदी महंगाई भत्ते को एम्पावर्ड कमेंटी से स्वीकृत होने पर संघ की ओर से सीएम योगी और डिप्टी सीएम के प्रति आभार जताया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चार फीसदी महंगाई भत्ते को भी जल्द कमेटी से स्वीकृत कराने का वादा किया है.
हर माह रोडवेज विभाग पर पड़ेगा आठ करोड़ का अतिरिक्त भार
परिवहन निगम के लेखाअनुभाग के आंकलन के अनुसार उत्तर प्रदेश रोडवेज में करीब कुल 12 हजार नियमित कर्मचारी हैं. इन्हें हर माह करीब 76 करोड़ रुपये वेतन के रूप में दिया जा रहा है। उनके लिए दस प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढ़ाए जाने पर सआठ करोड़ के बीच रोडवेज पर अतिरिक्त व्यय भार पड़ेगा। कर्मचारी की बेसिक सैलरी के हिसाब से तीन हजार से 15 हजार रुपये का फायदा होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
