उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश की सरकार इस लक्ष्य की ओर से तेजी से आगे बढ़ रही है। गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत विश्वविद्यालय के तकरीबन एक हजार छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किया गया। जिसमे से 15 छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्टफोन दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीक के माध्यम से योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू कर रही है। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में तकनीक काफी अहम है। 2017 से पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली भ्रष्टाचार से लिप्त थी।

कुशीनगर, सोनभद्र, देवरिया, चित्रकूट जैसे जिलों में लोगों की राशन ना मिलने की वजह से भूख से मौत हो जाती थी। जब मैं यहां से सांसद था तो मुझे पता चलता था कि गरीबों को राशन नहीं मिलता था। लोगों का राशन माफिया जबरन हड़पकर बेच देते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एफसीआई के गोदाम से अनाज निकलने के बाद यह दूसरे देशों में पहुंच जाता था।
हमने 80 हजार राशन की दुकानों पर छापेमारी कराई जिसमे तीस लाख फर्जी राशन कार्ड की जानकारी सामने आई। अब इन सभी दुकानों पर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, इन्हें प्वाइंट ऑफ सेल से जोड़ दिया गया है। राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली देश में सबसे बेहतर हो गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
