UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम कुसुम योजना से अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। सीएम शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।
सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017-18 से वर्ष 2022-23 तक 51 हजार से अधिक किसानों को पीएम कुसुम योजना के अन्तर्गत सोलर पम्प उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इससे न केवल किसानों की लागत में कमी आ रही है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के अंतर्गत कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आ रही है।

ऐसे में मिशन मोड में अधिकाधिक किसानों को इस योजना का लाभ दिलाया जाना चाहिए। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 हजार और वर्ष 2024-25 में 44,250 किसानों को सोलर पम्प की सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य है। केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित इस योजना की लोकप्रियता को देखते हुए लागत के अनुपात में राज्य सरकार अपने अनुदान को बढ़ाने पर विचार कर रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान पीएम कुसुम योजना से लाभान्वित हो सकें।
सीएम योगी ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इसके तहत कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को ग्राम पंचायत स्तर व ब्लॉक स्तर पर वेयरहाउसेज बनाने व संचालन कार्य से जोड़ा जाना चाहिए। इसी प्रकार, पॉली हाउसेज व पैक हाउसेज बनाए जाएं तथा कृषि विज्ञान केंद्रों में जैविक उत्पादों की टेस्टिंग लैब स्थापित की जा सकती है।
उन्होंने इस सम्बन्ध में कृषि विभाग को उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग व मत्स्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। सीएम ने निराश्रित पशुओं, जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसानों को सोलर फेंसिंग के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता जतायी।
उन्होंने कहा कि वन रोज, अथवा निराश्रित पशुओं के कारण प्रायः किसानों की फसलों की क्षति की सूचना मिलती है। इसके स्थायी समाधान के लिए हमें किसानों को सोलर फेंसिंग के लिए प्रोत्साहित करना होगा। सीएम योगी ने कहा कि खेत सुरक्षा योजना को चरणबद्ध रूप से लागू किया जाए।
पहले चरण में वन विभाग और कृषि विभाग संयुक्त रूप से सर्वेक्षण कर वन क्षेत्र से लगी कृषि भूमि का आकलन करें। तदुपरांत वहां सोलर फेंसिंग करायी जानी चाहिए। इसके उपरांत नदी किनारे की कृषि भूमि की सोलर फेंसिंग करायी जानी चाहिए। उन्होंने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
