मुरादाबाद के लोगों के लिए योगी सरकार अच्छी खबर लेकर आई है। मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस सड़क का नवीनीकरण और सुद्रढ़ीकरण किया जाएगा। यह 22.5 किलोमीटर लंबी सड़क होगी।
इस प्रोजेक्ट पर 32.5 करोड़ रुपए का व्यय आएगा। इसको लेकर गुरुवार को शासनादेश जारी कर दिया गया है। सड़क के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। बता दें कि इस सड़क के नवीनीकरण का कार्य काफी लंबे समय से लंबित था।

यह प्रोजेक्ट लंबे समय से लोक निर्माण विभाग में लंबित था। लेकिन अब कांठ रोड के सुधार के लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंक्र सिंह, विधायक रितेश गुप्ता और अन्य प्रतिनिधियों ने पैरवी की। जिसके बाद मुरादाबाद के नोडल लोक निर्माण विभाग के मंत्री जतिन प्रसाद के सामने इस मामले को रखा गया। जिसके बाद इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई।
हरिद्वार रोड़ के निर्माण से कांठ रोड का कायाकल्प हो जाएगा। इस सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही बेहतर होगी। बता दें कि फव्वारा चौराहे के बाद सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। 22.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में 32.49 करोड़ रुपए का व्यय आएगा। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि मुरादाबाद-हरिद्वार रोड का गवर्नमेंट ऑर्डर जारी होगा। शासन की ओर से पहली किश्त जोकी 8.12 करोड़ रुपए है उसे जारी कर दिया है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
