उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले वर्ष महाकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में प्रदेश की योगी सरकार इस आयोजन को सफल बनाने के हर संभव प्रयास कर रही है। महाकुंभ मेले के लिए प्रस्तावित कार्यों के लिए बजट आवंटित करने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस मेले के लिए बजट आवंटित करने के लिए वित्त विभाग से अनुमति लेने की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। इस प्रस्ताव को यूपी कैबिनेट बाई सर्कुलेशन में मंजूरी दे दी गई है।
गौर करने वाली बात है कि महाकुंभ की तैयारी के लिए कुल 2500 करोड़ रुपए के बजट को मंजूर किया गया है। मेले के लिए नगर विकास विभाग को नोडल नामित किया गया है। इससे संबंधित विभागों के कार्य के लिए बजट आवंटन की जिम्मेदारी नगर विकास विभाग को दी गई है। मौजूदा व्यवस्था में बजट आवंटन से पहले नगर विकास विभाग को वित्त विभाग से अनुमति लेनी जरूरी थी, लेकिन योगी सरकार ने इस बाध्यता को खत्म कर दिया है।

यही नहीं मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिती का भी गठन किया गया है। यह कमेटी मेले में होने वाले कामों की मंजूरी देगा। बजट जारी करने में विलंब ना हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने यह अहम बदलाव किया है। इसके साथ ही योगी सरकार ने कई अन्य प्रस्तावों के लिए भी कैबिनेट बाई सर्कुलेशन को मंजूरी देदी है।
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में महाकुंभ के लिए 395 करोड़ रुपए की 21 परियोजनाओं पर मुहर लगा दी गई है। बता दें कि यहां अगले वर्ष 13 जनवरी से स्नान प्रारंभ हो जाएगा और 29 जनवरी से लेकर 8 मार्च तक महाकुंभ मेला चलेगा। इससे पहले 2019 में प्रयागराज में अर्धकुंभ मेले का आयोजन किया गया था।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
