उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। पिछले दो वर्षों में प्राकृतिक आपदा से जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। प्रदेश के 52 जिलों के लिए ऐसे किसानों के लिए सरकार की ओर से 83 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि को जारी कर दिया गया है। सरकार ने इस योजना के तहत उन किसानों को शामिल करने का फैसला लिया है जो पहले मुआवजा श्रेणी से चूक गए थे।
जो किसान मुआवजा हासिल करने से चूक गए हैं उनके लिए सरकार की ओर से इस 83 करोड़ रुपए को जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे किसानों को तत्काल प्रभाव से मुआवजा देने का निर्देश दिया है। गौर करने वाली बात है कि बाढ़, ओलावृष्टि और अधिक वर्षों की वजह से जिन भी किसानों की फसल को 33 फीसदी से अधिक का नुकसान हुआ है, उन्हें योगी सरकार भारत सरकार की गाइडलाइन के आधार पर मुआवजा दे रही है।

हालांकि कुछ किसान ऐसे हैं जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका था और वह सरकार की ओर योजना का लाभ लेने से चूक गए थे। सरकार ने ऐसे किसानों को मुआवजा देने का फैसला लिया है। राहत विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद ने बताया कि मुआवजे से छूटे किसानों को सहायता राशि देने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में फिर से सर्वे कराया गया। इसके बाद वित्त वर्ष 2021-22 और वित्त वर्ष 2022-23 में किसानों के लिए 83,13,46,875 रुपए की राशि को जारी कर दिया गया है।
जनवरी और फरवरी 2024 में हुई ओलावृष्टि की वजह से 6 जिलों में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की गई और उन्हें 38 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया ह। इस राशि को बुधवार को जारी कर दिया गया है। हमीरपुर, सहारनपुर, कानपुर देहात, बांदा, चंदौली और प्रयागराज इन 6 जिलों में शामिल हैं जहां किसानों को मुआवजा राशि जारी की गई है। जिलाधिकारी की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इस राशि को जारी किया गया है।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications