उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर हमे पीएम मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश को 2027-28 तक एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनना है तो हमे वर्तमान की विकास दर को तीन गुना अधिक रफ्तार के साथ आगे बढ़ाना पड़ेगा। सीएम ने कहा ने कहा कि 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' में देश के अन्नदाता किसानों का भरपूर सम्मान होता है।
उनके परिश्रम व पुरुषार्थ के सामने शासन नतमस्तक होकर सम्मान देता है। आपका परिश्रम और पुरुषार्थ ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि प्रदेश और देश को दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर स्थापित करने का काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती अब घाटे का सौदा नहीं है, प्रदेश में 2.25 लाख करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि अब तक गन्ना किसानों के खाते में दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसानों के परिश्रम व पुरुषार्थ से न केवल उत्तर प्रदेश का सम्मान बढ़ रहा है, बल्कि किसान 'विकास यात्रा' का हिस्सा बनकर उत्तर प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में भी मदद कर रहे हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2027-28 तक एक ट्रिलियन डॉलर का आकार देने के लिए हमें कृषि विकास दर को तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ाना होगा।
आपके परिश्रम का परिणा है कि हमने अपने विकास की रफ्तार को 9 फीसदी तक पहुंचाया है। हमे इन संभावनाओं को परंपरागत खेती के साथ-साथ सब्जी, स्ट्राबेरी, नैचुरल की दिशा में भी काम करेंगे। सरकार की ओर से कहा गया है कि निजी ट्यूबवेल जितने भी लगाए गए हैं उन्हें हम फ्री में बिजली देंगे, जिससे उनपर कम बोझ पड़े।
डीजल से चलने वाली जितने भी ट्यूबवेल हैं उन्हें हम सोलर पैनल देंगे। इसको लेकर हम एक बैठक करके इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारा पूरा प्रयास है कि किसानों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए जिससे कि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत ना हो और पीएम मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के विजन में उत्तर प्रदेश भी अपना योगदान दे सके। उत्तर प्रदेश में पूरी संभावना है, हमे मौजूदा विकासकी रफ्तार सी तीन गुना तेज चलना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications