आम जन की समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सक्रिय रहते हैं। इसके लिए वह प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों को भी स्पष्ट तौर पर निर्देश देते हैं। अधिकारियों को योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि वह लोगों की समस्याओं का निस्तारण त्वरित करने का प्रयास करें।
दरअसल तमाम प्रदेश के अधिकारियों को सीयूजी नंबर दिया जाता है। यह सरकारी नंबर होता है, जोकि संबंधित अधिकारियों को लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए दिया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब इन नंबर पर फोन किया जाए तो यह स्विच ऑफ आता है। लेकिन अब मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह नंबर आपको लोगों की समस्या को सुनने के लिए दिया गया है।

योगी आदित्यनाथने कहा कि सरकार के प्रत्येक अधिकारी कि जिम्मेदारी है कि वह जनता की समस्याएं और उनकी अपेक्षाएं सुनें तथा एक तय समय सीमा के भीतर निस्तारण करें। उन्हें लटकाएं नहीं, समाधान दें। कॉमन मैन की संतुष्टि ही आपके काम का मानक है। आम आदमी का विश्वास जीतें
जिस तरह से मुख्यमंत्री की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिया गया है उससे साफ है कि मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याओं के निस्तारण में देरी बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारियों को सीयूजी फोन जनता के लिए दिए गए हैं। इसे 24 घंटे चालू रखें। हर अधिकारी यह फोन स्वयं रिसीव करें। जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी अपेक्षाओं-समस्याओं को सुनें। मेरिट के आधार पर उसका निस्तारण करें।
मुख्यमंत्री खुद लोगों की समस्याओं को जनता दरबार लगाकर सुनते हैं। गोरखपुर में मुख्यमंत्री खुद अक्सर जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्या को सुनते हैं। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन में अलग-अलग जनपद से आए लोगों की समस्या को सुना।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं को दूर करने में किसी भी तरह का कोई विलंब ना हो। उनका निराकरण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications