उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों के लिए जबरदस्त स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम के तहत किसानों को 4-50 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा। जो भी किसान मिलेट्स की खेती कर रहे हैं, सरकार उन्हें यह लाभ देने की तैयारी कर रही है। सरकार की ओर से मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत यह अनुदान यह दिया जाएगा।
मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से यह मुहिम शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत सरकार बीज उत्पादन के लिए सीडमनी, मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग, मार्केटिंग, मोबाइल आउटलेट पर मिलेट्स कीबिक्री, मिलेट्स स्टोर की स्थापना के लिए सरकार की ओर से यह वित्तीय मदद की जाएगी।

योगी आदित्यनाथ सरकार श्रीअन्न और उससे जुड़े किसानों के लिए खास योजनाएं शुरू कर रही है। हाल ही में मोटे अन्न को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव और कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था। जो भी किसान मोटे अनाज के उत्पादन से जुड़े हैं उनके लिए सरकार अलग-अलग स्तर पर वित्तीय मदद करेगी। इस स्कीम के लिए एनजीओ, कृषक उत्पादन संगठन, कारोबारी और किसानों को मदद मुहैया कराई जा रही है।
बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भी मिलेट्स यानि मोटे अनाज को प्रोत्साहित कर रही है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पीएम मोदी ने मिलेट्स को प्रमोट किया है। पीएम मोदी ने मिलेट्स को श्रीअन्न का नाम दिया है। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भी इसका जिक्र किया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
