उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने गन्ने की एमएसपी को बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने गन्ने की कीमत को 20 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला लिया है। यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। इस बात के पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को यह सौगात दे सकती है। कृषि मंत्री ने भी इस ओर इशारा किया था।
आज लोकभवन में मंत्री परिषद की बैठक के दौरान 8 अहम प्रस्तावों पर योगी सरकार ने मुहर लगाई है, जिसमे सबसे बड़ा फैसला गन्ना की कीमत को बढ़ाने का माना जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने सेमी कंडक्टर नीति 2024 को भी अपनी हरी झंडी दे दी है। प्रदेश के चीनी उद्योग एवं गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि पेराई सत्र 2023-24 के लिए प्रदेश सरकरा ने समस्त चीनी मिलों के लिए गन्ना की खरीद की कीमत में बदलाव किया है।

गन्ने की तीन अहम प्रजातियों की एमएसपी को सरकार ने बढ़ाया है। अगेजी प्रजाती के गन्ने की कीमत 350 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 370 रुपए प्रति क्विंटल कर दी गई है जबकि सामान्य प्रजाति के गन्ने की की कीमत को 340 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 360 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। अनुपयुक्त प्रजाति के गन्ना के दाम को 335 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 355 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
