उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 2275 रुपए तय किया है। खुद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रिय अन्नदाता किसान बंधुओ! उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024-25 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2,275 प्रति कुंतल निर्धारित किया है। गेहूं का मूल्य भुगतान PFMS के माध्यम से 48 घंटे के अंदर सीधे आप लोगों के आधार लिंक खाते में करने की व्यवस्था की गई है।

मुझे प्रसन्नता है कि बटाईदार किसान भी इस वर्ष पंजीकरण कराकर अपने गेहूं की बिक्री कर सकेंगे। 1 मार्च यानी कल से 15 जून, 2024 तक गेहूं खरीद के दौरान आप लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह हमारी प्राथमिक वरीयता है। आप सभी की समृद्धि और खुशहाली डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। आप सभी को बधाई!
बता दें कि पिछले वर्ष की तुलना में एमएसपी में 150 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। गेहूं की खरीद के लिए किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेशभर में 6500 क्रय केंद्र को स्थापित करके गेंहू खरीद की की योजना को तैयार किया गया है। बढ़ी हुई एमएसपी पर गेहूं की खरीद 1 मार्च से शुरू हो जाएगी।
इस बार गेहूं की खरीद 15 जून तक की जाएगी। रविवार और अन्य अवकाश को छोड़कर 15 जून तक क्रय केंद्रों पर हर रोज गेहूं की खरीद की जाएगी। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक गेहूं की खरीद की जाएगी। खाद्य और रसद विभाग पोर्टल fcs.up.gov.in पर किसानों को इसके लिए रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराना जरूरी है।
रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण की प्रक्रिया 1 जनवरी से ही शुरू हो गई है। अबतक एक लाख नौ हजार 709 किसानों ने अपने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण करा लिया है। इस बार बटाईदार किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन के बाद गेहूं की बिक्री की इजाजत दी गई है। किसानों से कहा गया है कि गेहूं को ओसाकर, उसे साफ करके अच्छी तरह से सुखाकर ही क्रय केंद्र पर लाए, जिससे बिक्री में कोई दिक्कत ना आए।
यही नहीं किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसे लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। प्रदेश में 6500 क्रेय केंद्र स्थापित किए गए हैं। खाद्य एवं रसद विभाग ने किसानों के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया है। साथ ही जिला खाद्य विपण अधिकारी और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को भी संपर्क किया जा सकता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
