उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए लगातार एक के बाद एक नई योजना की शुरुआत कर रही है। प्रदेश सरकार ने प्लेज योजना के तहत निजी जमीन पर सात और औद्योगिक पार्क बनाने का फैसला लिया है। इसमे चार पार्क मथुरा, मेरठ, सीतापुर, अमरोह में बनाए जाएंगे।
औद्योगिक पार्क को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार डेवलपर को जरूरी धनराशि 3 जनवरी को वितरित करेगी। यही नहीं डेवलपर्स को इन पार्क को विकसित करने के लिए सिर्फ एक फीसदी ब्याज पर लोन दिया जाएगा। इस लोन राशि का इस्तेमाल निवेश परियोजनाओं के लिए किया जाएगा।

साथ ही बुनियादी सुविधाओं को भी विकसित करने में इस राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमे मुख्य रूप से जमीन को समतल करना, बाउंड्री बनाना, सड़क, सीवर, पानी, एसटीपी आदि विकसित करना शामिल है। न्यूनतम 10 उद्योग लगने पर इस पार्क की सरकार मंजूरी दे ररही है।
साथ ही श्रावस्ती और उन्नाव में भी निजी विकासकर्ताओं ने अपनी जमीन पर औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा है। यही नहीं मथुरा में भी डेवलपर ने अपनी जमीन का प्रस्ताव भेजा है। लिहाजा तीन पार्कों के लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने का काम एमएसएमई विभाग कर रहा है।
ये सारे पार्क प्रमोटिंग लीडरशिप एंड इंटरप्राइज फॉर डेवलपमेंट ऑफ ग्रोथ इंजन यानि प्लेज योजना के तहत विकसित किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष सरकार ने चार पार्कों की मंजूरी दी थी, जिसमे स्टांप ड्यूटी पर पूरी छूट दी जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में व्यवसाय को बढ़ाने के लिए 51 हजार करोड़ रुपए का लोन वितरित करने जा रहे हैं। तीन जनवरी को इन लोन को वितरित किया जाएगा। ऐसा पहली बार है जब इतनी बड़ी धनराशि को वितरित किया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
