उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं ताकि युवाओं को ना सिर्फ रोजगार प्राप्त हो सके बल्कि जो युवा खुद उद्यम लगाना चाहते हैं उन्हें भी मदद मिल सके।
सरकार की ओर से युवाओं की मदद के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस योजना के लिए मुख्यमंत्री की ओर से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम वनिभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वो इसको लेकर एक व्यापक कार्य योजना को तैयार करें।

मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य हर वर्ष 5 लाख रुपए तक की परियोजना के लिए ब्याजमुक्त लोन मुहैया कराना है। इस योजना के तहत तकरीबन एक लाख युवा उद्यमियों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की ओर से इस पहल के लिए इस बजट में एक हजार करोड़ रुपए पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं। ऐसे में सरकार इस योजना के जरिए युवाओं को बेहतर रोजगार के विकल्प मुहैया कराना चाहती है।
सरकार की इस मुहिम से प्रदेश में शिक्षित, कुशल युवाओं को सशक्त करने, उन्हें स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराने में मदद मिलेगी। इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़े स्तर पर रोजगार का सृजन होगा।
इस योजना के तहत उद्योग और सर्विस सेक्टर की परियोजनाओं के लिए पांच लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त लोन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका लक्ष्य 10 वर्षों में सालाना एक लाख यूनिटों को वित्त पोषित करके 10 लाख यूनिटों तक इसका सीधा लाभ पहुंचाना है। जो युवा शैक्षणि संस्थानों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री धारक हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
जो भी युवा इश योजना के तहत लोन लेंगे, अगर वो पिछले लोन का सफल भुगतान करते हैं तो वो अगले चरण में फंडिंग के हकदार होंगे। अगले चरण में उन्हें दोगुना लोन मिल पाए। इस पूरी योजना को ऑनलाइन किया जाएगा, इसकी आवेदन प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
