मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आ गया है। प्रदेश में चौतरफा विकास हो रहा है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है तो दूसरी तरफ प्रदेश में निवेश के कई दरवाजे खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है और इस दिशा में प्रदेश काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों का निर्माण काफी तेज हो रहा है। प्रदेश के कई शहर फिल्म शूटिंग के केंद्र के तौर पर उभरे हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, कानपुर में कई फिल्मों की शूटिंग पिछले कुछ वर्षों में हुई है। प्रदेश में मनोरंजन जगत की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फिल्म सिटी स्थापित करने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट 1000 एकड़ से अधिक की भूमि पर बनेगा। इस फिल्म सिटी को इंटरनेशनल लेवल का बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए कई दिग्गज कंपनियों ने अपनी रुचि जाहिर की है। उत्तर प्रदेश में इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए टी सीरीज, अक्षय कुमार, बोनी कपूर सहित चार कंपनियों ने आवेदन किया है।
इन कंपनियों ने अपने प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन भी दे दिया है। इन सभी कंपनियों के प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन को तकनीकी मानकों पर सही पाया गया है। जल्द ही इनमे से किसी एक को इस ड्रीम प्रोजेक्ट को डेवलप करने की मंजूरी मिलेगी। इसपर निर्णायक फैसला 30 जनवरी को आएगी।
बता दें कि इस रेस में सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड यानि टी सीरीज, सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड, बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी और लायंस फिल्म प्राइवेट लिमिटेड ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपना प्रेजेंटेशन दिया है। सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड की ओर से अक्षय कुमार इस प्रोजेक्ट के लिए वर्चुअल माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया, जबकि बोनी कपूर खुद ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के दफ्तर में मौजूद थे।
आगामी 30 जनवरी को इंटरनेशनल फिल्म सिटी के डेवलपर के लिए फाइनेंशियल बिड दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। इस फिल्म सिटी को पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा। जो भी कंपनी यूपी सरकार को सर्वाधिक हिस्सेदारी का ऑफर देगी उसके साथ मिलकर प्रदेश सरकार इस फिल्म सिटी को विकसित किया जाएगा और इसके लिए जमीन का आवंटन किया जाएगा।
बता दें कि यीडा के सेक्टर 21 में एक हजार एकड़ जमीन पर इस फिल्म सिटी को विकसित किया जाएगा। इसको लेकर पहले दो बार निविदा निकाली जा चुकी है। लेकिन दोनों बार सफलता नहीं मिलने के बाद तीसरी बार निविदा को निकाला गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए केसी बोकाड़िया, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अजय देवगन ने रुचि जाहिर की थी। चरणबद्ध तरीके से इस प्रोजेक्ट को विकसित किया जाएगा। पहले चरण में 230 एकड़ पर निर्माण कार्य तीन साल में पूरा होगा जबकि फिल्म सिटी का विकास करने वालों को 90 साल के लिए लाइसेंस दिया जाएगा। साथ ही विकासकर्ताओं को 8 साल के लिए राजस्व में छूट मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
