Haryana News: विधुर और अविवाहित पुरुष-महिलाओं को भी अब पेंशन मिलेगी। जी हां...हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज 'विधुर पेंशन योजना' व 'अविवाहित पेंशन योजना' घोषणा की है। साथ ही, कहा कि लाभार्थियों की दिसम्बर महीने की पेंशन अगले महीने जनवरी में उनके बैंक खातों में पहुँच जाएगी।
'विधुर पेंशन योजना' व 'अविवाहित पेंशन योजना' की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज (14 दिसंबर) को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत करते हुए घोषणा की। सीएम खट्टर ने कहा कि यह पेंशन योजना 1 दिसम्बर से शुरू हो गयी है।

इस योजना के तहत लाभार्थियों की दिसम्बर महीने की पेंशन अगले महीने जनवरी से मिलने शुरू हो जाएगी। सीएम खट्टर ने बताया कि पेंशन सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में पहुँच जाएगी। सीएम ने कहा कि विधुर तथा अविवाहित पुरुषों और महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए एक अनूठी पहल की है।
इस योजना के तहत राज्य में अब तक 12,882 विधुर तथा 2,026 अविवाहितों की पहचान कर ली गई है। इन्हें दिसम्बर, 2023 से पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि अभी यह संख्या 15 हजार के आसपास है, जो आने वाले समय में 40 हजार से ज्यादा पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी वेरिफिकेशन कर रहे है।
जब ये वेरिफिकेशन कंप्लीट हो जाएगा तो फिर जो बचेंगे उनसे आवेदन मांगे जाएंगे। फिल्हाल इन सभी लोगों को SMS जा रहा है कि आपकी पेंशन शुरू हो गई है। सीएम खट्टर ने बताया कि इस पेंशन के लिए 3 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले 40 वर्ष तक के विधुर और 180000 रुपये से कम आय वाले पात्र 45 वर्ष आयु के अविवाहित हैं।
सीएम खट्टर ने कहा कि 60 वर्ष तक यह पेंशन मिलेगी। 60 वर्ष के बाद जितनी तरह की पेंशन होती है वो अपने आप वृद्धावस्था पेंशन में बदल जाती है। आपको बता दें कि 7 जनवरी को विधुर और अविवाहित पेंशन योजना के तहत 2026 अविवाहित और 12,882 विधुर जनों के बैंक खातों में सीधे 2750 रुपए भेजे जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
