Delhi Ramlila: दिल्ली के ITO स्थित प्यारेलाल ऑडोटोरियम में इस हफ्ते शनिवार से शुरु हुई रामलीला 22 जनवरी (सोमवार) तक दिखाई जाएगी। इस बार ऑडोटोरियम रामलीला के मंचन को फ्री में दिखाया जा रहा है। दिल्ली सरकार इसके लिए प्रबंध किए हैं।
दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज और शिक्षा मंत्री आतिशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। दिल्ली सरकार की करीब पूरी कैबिनेट इस मौके पर मौजूद रही। इस मौके पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार द्वारा 3 दिन तक बहुत सुंदर राम लीला का आयोजन किया गया है।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उन्होंने कहा, "6 दशकों से ज्यादा से श्री राम भारतीय कला केंद्र इस रामलीला का प्राइवेट आयोजन कर रही है। लेकिन इस बार दिल्ली सरकार द्वारा sponsored ये आयोजन है जिससे निःशुल्क सभी लोग इसका आनंद उठा सकें।"
उन्होंने बताया कहा कि सब लोग भगवान श्रीराम का नाम लेते हैं। भगवान श्रीराम जी से जो सबसे बड़ी चीज सीखनी चाहिए, वो है उनकी मर्यादा। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा गया है और उनके रामराज्य की परिकल्पना आज भी हम सब लोग करते हैं। हम कोशिश करते हैं कि तुलसीदास जी ने जिस रामराज्य की कल्पना की और रामायण में लिखी, वो रामराज्य हम चरितार्थ भी करें।
इस मौके पर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, "हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की ज़िंदगी में से एक भी गुण अपनी ज़िंदगी में उतार पाये तभी राम लीला का मंचन सफल है...मैं उम्मीद करती हूँ कि 3 दिन चलने वाली भव्य रामलीला के माध्यम से अगर हम भगवान राम के व्यवहार,त्याग, मर्यादा को जीवन में उतार पायें तो हमारा देश कभी पीछे नहीं रहेगा।"
वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे भी रविवार को भव्य रामलीला मंचन का आनंद लेंगे। शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, "मैं कल रविवार को रामलीला देखने जाऊंगा। दिल्लीवासियों से अपील है कि आप भी समय निकालकर सपरिवार जरूर जाएं।"
सीताराम जी और बजरंगबली जी के आशीर्वाद से आज रामलीला का आयोजन सफल रहा
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) January 20, 2024
कल और परसों भी देश की सबसे प्रसिद्ध श्री राम भारतीय कला केंद्र द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया है
आप सादर आमंत्रित हैं, प्रवेश निशुल्क है
20 से 22 जनवरी 2024
शाम 4:00 से 7:00
प्यारेलाल ऑडिटोरियम, आईटीओ चौक pic.twitter.com/00rNpCefbr
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
