Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पु्ष्कर सिंह धामी ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कहा कि प्रदेश में अब बेटियों की तरह बेटों को भी महालक्ष्मी सुरक्षा कवच मिलेगा। सीएम धामी ने कहा कि बेटी हो या बेटा पहले दो बच्चों के जन्म पर इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
बता दें कि उत्तराखंड में 17 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत पहले बेटियों को इसका लाभ मिलता था। लेकिन अभ बेटियों की तरह बेटों को भी लाभ मिलेगी। पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

माता और शिशु के पोषण के लिए योजना शुरू
प्रसव के बाद माता और कन्या शिशु के पोषण, अतिरिक्त देखभाल और लैंगिक असमानता को दूर करने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया था। लेकिन अब उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर से बेटियों की तरह बेटों के भी जन्म पर इस योजना का लाभ दिए जाने का फैसला लिया गया है।
बेटा हो या बेटी पहले दो प्रसव पर इस योजना का मिलेगा लाभ
सीएम धामी ने प्रस्ताव में कहा कि बेटा हो या बेटी पहले दो प्रसव पर योजना का लाभ दिया जाएगा। अगर किसी महिला को पहले दो बेटी या दो बेटे या बेटा-बेटी हो तो उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। पहले दोनों बेटियों के जन्म पर ही इस योजना का लाभ मिलता था। जिसे सरकार ने अब खत्म कर दिया है। ध्यान रहे कि दो प्रसव के बाद इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
माताओं को दी जाती हैं ये सामाग्री
बता दें कि महालक्ष्मी किट में माताओं के लिए 250 ग्राम बादाम गिरी, अखरोट, सूखे खुमानी, 500 ग्राम छुआरा, दो जोड़ी जुराब, स्कार्फ, दो तौलिये, नैपकिन, शाल, कंबल, बेडशीट, दो पैकेट सैनेटरी, 500 ग्राम सरसों का तेल, साबुन, नेलकटर आदि सामग्री दी जाती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
