राज्य में शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में पौड़ी जिले के लिए 15 लाख सहित बाकी 12 जिलों के लिए 10 -10 लाख कुल 135 लाख रुपये आवंटित किए हैं। इसके साथ ही कई प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

ये निर्णय मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया।
समिति में प्रस्तावों को लाने से पहले जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर मूल्यांकन समिति की ओरसे प्रस्तावों की जांच करवाने का मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आदेश दिया।
मुख्य सचिव ने कहा जिला स्तर पर विभिन्न प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए अलग-अलग प्रक्रिया अपनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा इसमें सुधार की आवश्यकता है।
मुख्य सचिव संधु ने सभी जिलों से सुझाव मांगे और साथ ही प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए एक समान प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया।
उत्तराखंड के जिलों में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जनपदों की ओर से आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त धनराशि के प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने का भी मुख्य सचिव ने आदेश यिा।
इस बैठक में अपदा प्रबंधन सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जनपदों से जिलाधिकारी सहित शासन से अन्य वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
