Uttarakhand News: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। धामी सरकार ने महिलाओं को अब दो बालक के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट देगी। कैबिनेट बैठक में इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।
शासन ने कैबिनेट के फैसले पर एक्शन लेते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। महिलाओं को अब बालक के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट दी जाएगी।

अगर किसी महिला को दो बालक होता है, तो भी उसे महालक्ष्मी किट दी जाएगी। प्रथम दो प्रसव पर उन्हें यह किट दी जाएगी। दो बच्चे चाहे बेटी हो या बेटी, पहले दो बेटी ही या पहले दो बेटे ही, तो भी महालक्ष्मी किट दी जाएगी। इसका अर्थ सीधा ये हुआ के पहले दो बच्चे पर महालक्ष्मी किट दी जाएगी।
इससे पहले पहली दो बेटी के जन्म पर ही यह किट दी जाती थी। अगर किसी महिला को पहली बार में बेटी और दूसरी बार में भी बेटी होती है तो उन्हें महालक्ष्मी किट दी जाती थी। लेकिन अब धामी सरकार ने नियमों में बदलाव कर दिया है। अब किसी भी दो बच्चे (दो प्रसव) के जन्म पर यह किट दी जाएगी।
गर्भवती महिलाओं को सहयोग देने और बेटी के जन्म को सकारात्मक बनाने के लिए सरकार ने महालक्ष्मी किट योजना शुरू की थी। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के जैसे ही महालक्ष्मी किट और नंदा गौरा योजना लिंग अनुपात को बेटियों और महिलाओं के हित में करने की कोशिश है।
बताया जा रहा है कि महालक्ष्मी किट में माताओं के लिए 250 ग्राम बादाम गिरी, अखरोट, सूखे खुमानी, 500 ग्राम छुआरा, दो जोड़ी जुराब, स्कार्फ, दो तौलिये, शाल, कंबल, बेडशीट, दो पैकेट सैनेटरी नेपकिन, 500 ग्राम सरसों तेल, साबुन, नेलकटर आदि सामग्री शामिल है। बालिकाओं की किट में दो जोड़ी सूती व गर्म कपड़े, टोपी, मौजे, 12 लंगोट, तौलिया, बेबी सोप, रबर शीट, गर्म कंबल, टीकाकरण कार्ड, पोषाहार कार्ड आदि होता हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
