Uttarakhand News: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने दायित्वधारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दायित्वधारियों को 45 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। सीएम धामी ने विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों व समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सलाहकार के पद पर दायित्वधारी बनाए हैं।
मंत्रिपरिषद अनुभाग ने इन सभी दायित्वधारियों के मनोनयन को लेकर आदेश भी जारी किए हैं। इन आदेशों के साथ ही दायित्वधारियों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर शासनादेश जारी किया गया था। 26 अक्तूबर 2023 को इसके संबंध में आदेश जारी किया गया था।

इतना ही नहीं सरकार की तरफ से जारी आदेश में दायित्वधारियों को दी जाने वाली सभी सुविधआओं का जिक्र था, लेकिन इसमें मानदेय का जिक्र नहीं था। वहीं, अब मंत्रिपरिषद विभाग ने संशोधित आदेश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि दायित्वधारियों को अब हर महीने 45000 रुपये मानदेय मिलेगा।
सरकारी आदेश के मुताबिक, दायित्वधारियों को सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं कराने पर वे टैक्सी किराये पर ले सकते हैं। अभी तक टैक्सी का किराया हर महीने 60 हजार रुपये निर्धारित था, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया है। इसमें 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दायित्वधारी हर महीने 80 हजार रुपये तक टैक्सी किराये पर ले सकते हैं।
महीने के इस किराये में गाड़ी के साथ-साथ गाड़ी ड्राइवर, वाहन की देखरेख और डीजल-पेट्रोल का खर्च भी शामिल है। वहीं, जो दायित्वधारी खुद की गाड़ी लाते हैं, तो उनके लिए अलग व्यवस्था की गई है। खुद की गाड़ी लाने पर उन्हें 40 हजार रुपये हर महीने मिलेगा।
सरकारी आवास और कार्यालय उपलब्ध न होने पर कार्यालय सह आवासीय भत्ता अधिकतम 25 हजार रुपये हर महीने मिलेगा। यदि सरकारी दफ्तार है तो कार्यालय भत्ता अधिकतम 10 हजार रुपये मिलेगा। मोबाइल और टेलीफोन के लिए हर महीने एकमुश्त 2 हजार रुपये मिलेंगे। रेल यात्रा करने पर उच्चतम श्रेणी में एक बर्थ तथा फ्लाइट से यात्रा करने पर एक सीट मिलेगी। एक महीने दो बार फ्लाइट से सफर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हर सप्ताह होगी निवेश प्रस्ताव पर ग्राउंडिंग की समीक्षा, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
