Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने अपने लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने लोगों की हित में नई नीति निकाली है। इस नीति के तहत उत्तराखंड वासी अब अपनी जमीन पर हेलीपैड और हेलीपोर्ट बना सकते हैं। इसके साथ ही देवभूमि उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है।
यह हेलीपैड उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों पर बनाया जाएगा। इसके लिए धामी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।
हेलीपैड बनाने को लेकर जल्द ही उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण निजी क्षेत्र से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआइ) मंगाने जा रहा है।

इसके बाद प्राधिकरण स्पष्ट करेगा कि किन क्षेत्रों में हेलीपैड बनाया जाएगा। इसके बाद इच्छुक व्यक्ति खुद हेलीपैड बनाने के लिए आवेदन दे सकते हैं। सरकार से भी इसके लिए सहयोग ले सकते हैं।
उत्तराखंड सरकार हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसका विस्तार भी काफी तेजी से कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवा देना सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन भूमि संबंधी दिक्कतों के चलते इसमें बाधा उत्पन्न हो जा रही थी। इसलिए सरकार ने अब निजी जमीन पर हेलीपैड बनाने की नीति बनाई है।
नई नीति के तहत कोई भी व्यक्ति स्वयं अथवा किसी जमीन को लीज पर लेकर हेलीपोर्ट बना सकता है। इसके लिए सरकार की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार की प्राथमिकता, युवाओं को राज्य में ही मिले नौकरी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
