Uttarakhand News: उत्तराखंड में सहकारी समितियां के किसानों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की अवधि 29 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। यह फैसला सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आदेश के बाद लिया गया है। इससे पहले सहकारी समितियां ने मृत किसानों के रन का ब्याज माफ करने के लिए 8 जुलाई से एमपैक्स ओटीएस स्कीम के तहत प्रदेश भर में 31 दिसंबर तक ब्याज माफी अभियान चलाया था। लेकिन वसूली का लक्ष्य पूरा न होने और मृत किसानों के परिजनों को रन पर लगे ब्याज से मुक्त करने के उद्देश्य से ओटीएस योजना की समय अवधि को आगे बढ़ाया गया है।
प्रदेश में 31,221 मृत किसानों पर 74 करोड़ 18 लाख 28 हजार रुपए बकाया है। सहकारिता विभाग द्वारा दिया गया यह कर्ज अब मृत किसानों के परिजनों से वसूला जाना है। बकाया समय पर न चुकाए जाने से ब्याज समेत यह राशि अब 123 करोड़ 40 लाख रुपए हो चुकी है। बकाया ऋण जमा नहीं होने की वजह से अमृत किसानों के परिजनों को समिति द्वारा लोन नहीं दिया जा सकता है।

सहकारिता विभाग द्वारा इस भारी भरकम राशि को देखते हुए परिजनों को कर्ज चुकाने में राहत देने के लिए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई थी। इस योजना के तहत मृतक किसानों के परिजनों पर बकाया उन 50 करोड़ 22 लाख 67 हजार रुपए का ब्याज माफ करने का फैसला लिया गया था। ब्याज माफी की रकम का 60 फीसदी वहन सहकारी समिति तथा 40 फीसदी जिला सहकारी बैंक वहन करेगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications