Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में रुद्रप्रयाग में नॉन वोवन बैग तैयार किए जाएंगे। इससे पॉलिथीन से बने बैग का विकल्प मिल सकेगा। जनपद के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल खत्म करवाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नॉन वोवन बैग के लिए रॉ मैटेरियल हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से लाया जाएगा। जिला भेषज और सहकारी संघ भटवाड़ीसैण में इसे स्थापित किया जाएगा।
लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर
नॉन वोवन बैग की इकाई की स्थापना से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को खत्म करने में भी मदद मिलेगी। अभी नॉन वोवन बैग ऋषिकेश और बाहरी क्षेत्र से मंगवाया जाता है। इसे यहां 250 रुपए प्रति किलो के हिसाब से व्यापारियों को बेचा जाता है। प्लांट लगने के बाद मशीन से प्रति घंटा 1000 बैग तैयार किया जा सकेंगे।

व्यापारियों को होगा फायदा
नॉन वोवन बैग का प्लांट लगने के बाद व्यापारियों को भी प्रतिकिलो लगभग 50 रुपए का फायदा होगा। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में बैग उपलब्ध हो सकेंगे। यह बैग ऐसे कपड़े का बना होता है। जो आसानी से डिस्ट्रॉय हो जाता है। इसे पॉलिथीन बैग के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। अब इसे बनाने के लिए सहकारिता विभाग ने आगे आकर पहल की है। सहकारिता विभाग के जिला सहायक निबंधक रणजीत सिंह राणा ने बताया कि जनपद में 30 लाख की लागत से नॉन वोवन बैग की फैक्ट्री लगाई जा रही है। इकाई की स्थापना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
