Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सीएम धामी ने पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना पौड़ी, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, समाज कल्याण और नगर निगम के 43 लाभार्थियों को लाभार्थी चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार स्थित गब्बर सिंह कैंप के पास पुल निर्माण कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री धामी रोड़ शो में भी शामिल हुए। जिसमें लोगों ने सीएम धामी का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में लगातार कार्य कर रही है। हम समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए कृत संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगभग 4 करोड़ से अधिक लोगों को आवास योजना का लाभ दिया जा चुका हैं। उन्होंने कहा कि बाबा सिद्धबली की कृपा से हम प्रदेश के लिए आगे भी बेहतर काम करते रहेंगे। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का और विकास कार्यों का लाभ पहुंचाते रहेंगे।

सीएम धामी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। समान नागरिक संहिता का लाभ हर व्यक्ति को मिलेगा और आने वाले समय में अन्य राज्य भी इसका लाभ लेंगे।
इस अवसर पर सांसद तीरथ सिंह रावत, महेंद्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधायक दिलीप सिंह रावत व विधाय रेनू बिष्ट, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अन्थवाल, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे मौजूद रही।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
