उत्तराखंड सरकार ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर एक बड़े प्लान के तहत आगे बढ़ रही है। धामी सरकार ने राज्य में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में यूजेवीएनएल के साथ ऊर्जा क्षेत्र में एक लाख करोड़ के निवेश पर करार किया है। समिट में इस मौके सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि आगामी समय में ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में उत्तराखंड काफी आगे बढ़ जाएगा। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के साथ करार करते हुए सीएम धामी ने अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूजेवीएनएल को प्रदेश में स्थापित और नई परियोजना से उद्योगों की बिजली जरूरतों पर ध्यान देने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस हफ्ते शनिवार (16 दिसंबर) को उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के 23वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने यूजेवीएनएल के नए कारपोरेट भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने सीएसआर फंड के खर्च पर संचालित सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज भानियावाला के लिए नई बस को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल ने सीएम धामी को 20.9 करोड़ लाभांश का चेक भेंट किया।

सीएम धामी ने यूजेवीएनएल से 2030 तक विद्युत उत्पादन के लक्ष्य 2200 मेगावाट को और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए है। सीएम ने कहा, "हम उत्तराखंड को एक अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम उस लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं। हम रास्ते में आने वाली चुनौतियों से अवगत हैं, लेकिन हमें अपनी क्षमता पर भरोसा है।"
वहीं धामी ने कहा कि 23 साल पहले राज्य के गठन के बाद, पहली बार उनके कार्यकाल के दौरान कई कदम उठाए गए हैं। सीएम ने बताया कि राज्य की बीजेपी सरकार ने कई कड़े फैसले लिए। जिसमें कड़े धर्मांतरण विरोधी और नकल विरोधी कानून बनाना, भूमि और 'लव जिहाद' के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, समान नागरिक संहिता की दिशा में कदम और उत्तराखंड की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देना शामिल है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
