उत्तराखंड में भगवंत मान सरकार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है।
सरकार ने किसानों को 304 करोड़ रुपए की पॉलीहाउस योजना शुरू की है। इसके तहत प्रदेश भर में करीब 18000 पॉलीहाउस लगाने की योजना है। इस योजना से प्रदेश के तकरीबन एक लाख किसानों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही खेती और बागवानी से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में किसानों को रोजगार के काफी अवसर मिलेंगे।

कृषि और बागबानी सेक्टर में विकास की अपार संभावनाओं पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार दोनों दोनों ही सेक्टर पर ध्यान केंद्रित कर रही है। बागवानी के क्षेत्र में सेब की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसके लिए प्रदेश में मिशन एप्पल शुरू किया गया है। नई तकनीक की मदद से किसानों को बेहतर किस्म के सेब लगाने और उन्हें अच्छा निर्यातक बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को हर संभव मदद दी जा रही है।
प्रदेश सरकार ने राज्य बाजरा मिशन प्रारंभ किया है, जिसमे बाजरा के विपणन को बढ़ाने के लिए श्री अन्न खाद्य महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमे प्रदेश के तकरीबन 12000 किसानों ने हिस्सा लिया। इससे किसानों को मोटे अनाज उगाने के साथ उन्हें इससे जुड़ी तमाम जानकारी भी मिलेगी। इस वर्ष को देश में बाजरा वर्ष के रूप में भी मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पारंपरिक फसलों के महत्व को दुनियाभर के लोग समझते हैं। भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष को अंतरराष्ट्रीय बाजरा दिवस घोषित किया है। श्री अन्न भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा है, जिसकी वजह से गांव के लोगों को भी फायदा हो रहा है। मोटे अनाज में सभी पौष्टिक तत्व होते हैं। इसमे औषधीय गुण भी जाए जाते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications