उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एकल महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें सस्ता लोन देने का फैसला लिया है। इसको लेकर प्रदेश सरकार अगली कैबिनेट की बैठक में फैसला ले सकती है। उत्तराखंड सरकार महिला बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को सस्ता लोन मुहैया कराया जाएगा। प्रदेश सरकार दो लाख रुपए तक की परियोजनाओं के लिए 75 फीसदी तक सब्सिडी भी देने जा रही है।
एकल महिलाओं को इस योजना का लाभ देने के लिए प्रदश की सरकार काफी समय से काम कर रही है। कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। विभाग की मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इसको लेकर विभागीय सर्वे हो चुका है, जिसके अनुसार प्रदेश में एकल महिलाओं की संख्या तकरीबन चार लाख है। इसमे न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 4 साल की एकल महिलाओं को ही शामिल किया जाएगा।

प्रदेश में इस आयु वर्ष की एकल महिलाओं की संख्या तकरीबन डेढ़ लाख है, जिन्हें प्रदेश सरकार ने सस्ता लोन देने का फैसला लिया है। जिन परियोजनाओं की लागत दो लाख रुपए तक है उसपर सरकार 75 फीसदी तक की सब्सिडी भी देने जा रही है। बची हुई 25 फीसदी राशि को बिना गारंटर के लोन पर दिया जाएगा। इसके लइए महिला की सालाना आय 72 हजार रुपए से कम होनी चाहिए। एकल महिलाओं में विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, अविवाहित महिलाएं शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
