उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रदेश के किसाननों, बागवानी करने वाले और छोटे उद्योग लगाने वालों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है और इनसे जुड़ी परियोजनाओं पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। इस वर्ष नाबार्ड की ओर से 40 हजार करोड़ रुपए के लोन देने की तैयारी की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में यह तकरीबन 32.5 फीसदी अधिक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे किसानों और उद्योग लगाने वालों के लिए यह वरदान साबित होगा। हालांकि उन्होंने यह बात भी कही है कि लोन व्यवस्था पर निगरानी रखने की जरूरत है ताकि इसका सही वितरण हो सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद में पास हो चुका है। प्रदेश सरकार महिलाओं को नौकरी में 30 फीसदी का आरक्षण दे रही है। मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के अधिकारियों से कहा कि महिलाओं के लिए प्रदेश में विशेष योजना की शुरुआत करें जिससे महिलाएं को भी अधिक से अधिक लाभ मिल सके। मुख्यंत्री ने कहा कि सशक्त बहना योजना से महिलाओं को मार्केटिंग में काफी मदद मिल रही है।

पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन को रोकने के लिए भी मुख्यमंत्री ने पलयान निवारण आयोग के गठन की बात कही। उन्होंने अपील की कि पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष लोन का अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को आसानी से लोन मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकों की इन क्षेत्रों में भूमिका काफी अहम होती है। रविर्स पलायन की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है और बैंक भी इस काम में भागीदार बनें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 7.60 लाख लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया गया है। उससे उन्हें आसानी से लोन मिल रहा है।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम



Click it and Unblock the Notifications