उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार जल्द ही प्रदेश में योग नीति लाने जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से इसको लेकर हरी झंडी मिल गई है। पुष्कर सिंह धामी सरकार की कैबिनेट ने प्रदेश की पहली योग नीति को मंजूरी दे दी है।
आयुष विभाग की ओर से इस योग नीति को मंजूरी दे दी गई है। विभाग को 50 से अधिक लोगों के सुझाव मिले हैं। योग को बढ़ावा देने के लिए अच्छे सुझावों को आगे बढ़ाया जाएगा. जल्द ही इन सुझावों को शासन स्तर की बैठक में उठाया जाएगा। शासन स्तर पर इसको लेकर बैठक भी आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को विश्व का सर्वश्रेष्ठ योग डेस्टिनेशन बनाने का फैसला लिया है। इसको लेकर वह लगातार कदम भी उठा रहे हैं। उत्तराखंड में इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार नई योग नीति लाने जा रही है। आयुष विभाग की ओर से पहली बार योग नीति को तैयार किया गया है।
इस नीति के तहत नेचुरोपैथी, आध्यात्मिक ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। इन तमाम प्रस्तावों के लिए प्रदेश सरकार 50 फीसदी सब्सिडी भी देगी। साथ ही स्कूलों और कॉलेज में भी योग को बढ़ावा दिया जाएगा। आयुष विभाग की ओर से 30 दिसंबर तक इस नीति को लेकर अपने सुझाव देने को कहा गया था।
तकरीबन 50 लोगों ने अपने सुझाव दिए। जो भी अच्छे सुझाव हैं उन्हें इस नीति में शामिल किया जाएगा। शासन स्तर पर सचिव डॉक्टर पंकज कुमार पांडे की अध्यक्षता में इस नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
