उत्तराखंड सरकार मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत जल्द ही रेल सेवा की शुरुआत करने जा रही है। उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को धारा्मिक स्थलों से जोड़ने के लिए इस सेवा की शुरुआत 15 अप्रैल से की जाएगी।
प्रदेश की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के अनुसार मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत आने वाले मंदिरों से अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को जोड़ने के लिए 15 अप्रैल से रेल सेवा मानसखंड एक्सप्रेस शुरू की जाएगी। यह रेल सेवा कोलकाता से टनकपुर तक संचालित की जाएगी।

राधा रतूड़ी ने बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए टनकपुर से पूर्णागिरि, हाटकालिका, पाताल भुवनेश्वर, जागेश्वरधाम, गोलज्यू देवता मंदिर, नंदा देवी, कैंची धाम आदि और मानसखंड मंदिर श्रृंखला के अन्य मंदिरों तक स्थानीय बसें और अन्य परिवहन सेवाएं संचालित की जाएंगी। केएमवीएन के गेस्ट हाउस, होम स्टे, स्थानीय होटल आदि और हुनर योजना के तहत प्रशिक्षित स्थानीय गाइड पर्यटकों को आतिथ्य प्रदान करने में मदद करेंगे। पर्यटकों की वापसी के लिए काठगोदाम से कोलकाता तक रेल सेवा उपलब्ध रहेगी।
सचिवालय में मानसखंड मंदिर माला मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान राधा रतूड़ी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत मंदिरों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications