मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मंगवालर को उत्तरखंड विधानसभा में बजट पेश किया। इस बजट मे सरकारने महिला, छात्र-छात्राओं का खास ख्याल रखा है। धामी सरकार ने इस बजट में महिलाओं के विकास पर 14538 करोड़ खर्च करने का निर्णय लिया है।

वित्त वर्ष 2024-25 में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य के स्कूलों में आईटीसी लैब के निर्माण की योजना को भी धामी सरकार के इस बजट में अहमियत दी है। इसके अलावा खटीमा में मुफ्त कोचिंग सेंटर खोलने की योजना बनाई गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट पेश करते हुए पीएम मोदी की सराहना करते हुए डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा उत्तराखण्ड के समग्र विकास के दृष्टिगत ₹89,230 करोड़ का समावेशी एवं विकासोन्मुखी बजट पेश किया है।
उन्नत कृषि, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, महिला सशक्तिकरण, विकसित पर्यटन क्षेत्र, युवाओं के उत्थान और बुजुर्गों के लिए विशेष योजनाओं के संचालन के साथ ही उत्तराखण्ड को वैश्विक स्तर पर नई पहचान प्रदान करने में यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बता दें उत्तरखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में 89,230.07 करोड़ रुपए का बजट विधानसभा के पटल रखते हुए पेश किया। उन्होंने बताया इस बजट से सरकार को 88,597.11 करोड़ रुपए के राजस्व मिलने का अनुमान है।़ इसमें 60,552.90 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति और 28,044.21 करोड़ की पूंजीगत प्राप्तियों का अनुमान लगाया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications