उत्तराखंड में प्रदेश सरकार कई वर्ग के लोगों को पेंशन मुहैया करा रही है। प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद पुष्कर सिंह धामी सरकार ने दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन योजना की शुरुआत की थी। इन पेंशन योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकार की ओर से मदद मुहैया कराई जा रही है।
वृद्धजनों को प्रदेश की सरकार 1200 रुपए की पेंशन दे रही थी। लेकिन सरकार की ओर से इसे बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के बोलते हुए इस बात की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग पेंशन और विधवा पेंशन लोगों को पहले से मिल रही है। इसके साथ ही वृद्धजनों को भी पेंशन मिल रही थी। यह पेंशन परिवार में दो बुजुर्ग में से केवल एक को ही मिलती थी। जबसे मैंने प्रदेश का कार्यभार संभाला है, सभी पेंशनधारकों की राशि को 1200 से बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया है।
गौर करने वाली बात है कि प्रदेश की सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को काफी मदद मिल रही है। प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद सरकार की ओर से इस तरह की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications