अयोध्या जिस तरह से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, यहां पर तेजी से पर्यटन बढ़ने जा रहा है। दुनियाभर के लिए अयोध्या आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बन सकता है। ऐसे में अयोध्या में उत्तराखंड निवास भी तैयार किया जाएगा। जिसके लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश सरकार से भूखंड की मांग की थी। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार केपास भूखंड की मांग की डिमांड भेजी गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड निवास के लिए भूमि की मंजूरी दे दी गई है। आवास विकास की ओर से दो भूखंडों की डिमांड भेजी गई थी। इन भूखंडों के लिए धामी सरकार ने 33 करोड़ रुपए की अनुमति दी है। प्रदेश के राज्य संपत्ति सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से इसकी पुष्टि भी की गई है। गौर करने वाली बात है कि अयोध्या में जिन दो भूखंडों को चुना गया है उसमे एक भूखंड 3300 वर्ग फीट का है जबकि दूसरा 1700 वर्गफीट का है। धनराशि की स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही इस धनराशि को भेजा जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भव्य तरीके से होने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार जोरशोर से तैयारी कर रही है। पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में राम लला को मंदिर के भीतर विराजमान किया जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो इस वर्ष अक्टूबर माह तक मंदिर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications