देव भूमि उत्तराखंड में यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने और चार धाम यात्रा करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हर साल आते हैं। उत्तराखंड में देश ही नहीं विदेशों से हर साला लाखों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु चार धाम यात्रा और पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाने आते है लेकिन सुविधाओं के अभाव के कारण पर्यटकों को कई बार परेशानियों होती है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पर्यटकों और यहां के स्थानीय लोगों की समस्या को परेशानियों से छुटकारा दिलाने के लिए एक योजना बनाई है।

उत्तराखंड की धामी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कई अहम कदम उठा रही है। श्रद्धालुओं, पर्यटकों को चिकित्सा संबंधी किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए उत्तराखंड सरकार डॉक्टरों और नर्सों की कमी को दूर करने के लिए नियुक्तियां कर रही है।
इसी के तहत शनिवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और मंत्री ने बताया कि तीन हजार नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।
नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मंत्री रावत ने बताया कि 1376 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं।
मंत्री ने बताया उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नर्सिंग ऑॅफीसर की कमी थी, जिसको इन नियुक्तियों द्वारा पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पूरे उत्तराखंड में 11 हजार लोगों को जल्द ही प्रदेश सरकार सरकारी नौकरी देने वाली है।
उन्होंने बताया हरिद्वार में एक नया मेडिकल कॉलेज स्थापित हो रहा है जिसमें एक हजार कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति के लिए धामी सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दी है.
इसके साथ ही उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रावत ने बताया कि प्रदेश में अभी तक जितने भी नर्सिंग अधिकारी बेरोजगार थे उनकी नियुक्तियां प्रदेश सरकार द्वारा की जा चुकी है। जिसके बाद अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर हो चुकी है।
मंत्री ने बताया ऐसे ही 500 एमबीबीएस डॉक्टर जल्द ही उत्तराखंड में अस्पतालों में नियुक्ति किए जाएंगे। इसके साथ मंत्री रावत ने बताया उत्तराखंड सरकार ने डॉक्टरों की आयु सीमा 65 साल कर दी है ताकि अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाए।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
