उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उधमसिंह नगर के लाभार्थियों से वर्चुअल बात की। सीएम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बात सुनने के बाद कहा राज्य का मुख्य सेवक होने के नाते वह लोगों से विभिन्न योजनाओं का निरंरत फीडबैक लेते हैं।

सीएम धामी ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की थी। महज कुछ ही दनिों में इस संकल्पय यात्रा ने लाखों गांवों की यात्रा तय की जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
सीएम ने इस अवसर पर कहा आज किसी को अपने अधिकार के लिए सरकार के पीछे भागने की जरूरत नही हैं, सरकार स्वयं आगे बढ़कर काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों का आह्वान किया कि वो अन्य लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करें।
सीएम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने बातजीत की और अपने अनुभव शेयर किए। इस बातचीत में राष्ट्रीय अजीविका मिशन की लाभार्थी कमला ने सीएम को बताया कि उन्होंने एनआरएलएम के तहत पहले एक लाख रुपये और बाद में दो लाख रुपये का सीसीएल लिया।
कमला ने बताया कि उनके समूह से 10 महिलाएं जुड़ी हुई हैंद्य। कोरोना काल में सरकार द्वारा समूह को दो बार छह-छह हजार रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने सीएम धामी को ये भी बताया कि उनकी 20 से 25 हजाररुपये की हर महीने बचत भी हो जाती है।
वहीं सीएम धामी से विक्की सिंह नाम के लाभार्थी ने बताया पहले वो झोपड़ी में रह रहे थे और अब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी हैं और अपने घर में रह रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि योजना का लाभ तो उन्हें मिला ही साथ ही बर्तन खरीदने के लिए भी उत्तराखंड सरकार की ओर से 5 हजार रुपये उन्हें मिले हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
