Uttarakhand News: 'दीदी-बैंणा' नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां सीएम धामी ने कुल 217.28 करोड़ की कुल 65 विकास योजनाओं की सौगात पिथौरागढ़ वासियों को दी। साथ ही, बिण सिडकुल आस्थान में 253 उद्यमियों को व्यावसायिक भूखंड आवंटन के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर सीएम धामी ने भगवान श्रीराम दरबार एवं देवी स्वरुपा कन्याओं का पूजन भी किया। जानकारी के मुताबिक, 217.28 करोड़ की कुल 65 विकास योजनाओं में 82.82 करोड़ की कुल 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं 134.45 करोड़ की 28 योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इतना ही नहीं, सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के विकास को समर्पित विभिन्न घोषणाएं भी की।

इन घोषणाओं में आंवला घाट फेज-2 पेयजल योजना का निर्माण कार्य किए जाने, फगाली गाड़ से पनार पुल तक वैकल्पिक सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किए जाने, मोस्टामानू मंदिर का सौंदर्यकरण किए जाने, नैनीसैनी से जाजरदेवल तक हॉटमिक्स सड़क व नाली निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा शामिल हैं। साथ ही, सीएम ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका खिलाड़ियों को सम्मानित एवं डबल इंजन सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को योजना से संबंधित किट व चेक प्रदान किए।
पर्यटन विभाग/जिला प्रशासन की कॉफी टेबल बुक का विमोचन व मिलेट्स से निर्मित भिटौली का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिण सिडकुल आस्थान में 253 उद्यमियों को व्यवसायिक भूखंड आवंटन स्वीकृति पत्र प्रदान किए। सीएम ने 6 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, 6 अंतरराष्ट्रीय बालिका खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं और बहनों का आभार व्यक्त किया।
सीएम धामी ने कहा कि आज जिन 206 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है, वो सभी जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इस क्षेत्र के विकास के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों की भांति ही अपनी जन्मभूमि में माताओं बहनों का जो प्यार और दुलार उन्हें मिला है उससे वे अविभूत हैं।
सीएम ने कहा कि पिथौरागढ़ में जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनेगा, जिसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मेडिकल कॉलेज हेतु लगभग 1 हजार से ज्यादा पदों की स्वीकृति पर मंत्रिमंडल द्वारा सहमति प्रदान कर दी है। कहा पिथौरागढ़ में पार्किंग पंपिंग योजनाएं प्रशासनिक भवन सड़कों के निर्माण कार्य में भी तेजी आई है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पिथौरागढ़ के मंदिरों को भी जोड़ा गया है।
कहा नैनी सैनी हवाई अड्डे में 19 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग सफल हुई है। डीजीसीए की अनुमति आने पर यह विमान नियमित पिथौरागढ़ से चलेगा। उन्होंने कहा विकास की दौड़ में हमारे सीमांत जनपद सबसे आगे रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की मातृ शक्ति अपनी प्रतिभा एवं कौशल से आगे बढ रही हैं। उत्तराखंड राज्य निर्माण में मातृ शक्ति का सबसे बड़ा योगदान रहा। महिलाएं परिवार के साथ ही समाज और प्रदेश हितों का भी ख्याल रखती हैं।
उन्होंने बताया राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी योजना, नंदा गौरा मातृवंदना योजना और महिला पोषण अभियान जैसी विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता के हितों के लिए जो भी आवश्यक कदम हों, बिना देरी के उठाएं जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड में अब ऑनलाइन हो सकेगा RTI शिकायतों का निपटारा
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
