Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। उनके साथ उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। हरिद्वार दौरे के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल पतंजलि योगपीठ पहुंचे। बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में उनका स्वागत किया।
हेलीपैड पर आचार्य बालकृष्ण और विधायक आदेश चौहान ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता, विधायक प्रदीप बत्रा, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी भी मौजूद रहीं।

बता दें कि कुछ महीने पहले आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में बाबा रामदेव ने कहा था कि पतंजलि दस हजार करोड़ का निवेश करेगी। बाबा रामदेव ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन में इसकी घोषणा की थी। कहा जा रहा है कि इस दौरान बाबा रामदेव और सीएम धामी के बीच निवेश को लेकर चर्चा हुई है।
वहीं, इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक ट्विटल हैंडल से ट्वीट कर कहा था कि पतंजलि द्वारा भविष्य में 10 हजार करोड़ का नया निवेश किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश में लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार की प्राथमिकता, युवाओं को राज्य में ही मिले नौकरी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
