उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समाज कल्याण विभाग में चयनित अधिकारियों और अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। समाज कल्याण विभाग के तहत 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों एवं 3 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपनी सेवाओं से अंत्योदय के सिद्धांत को पूर्ण करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा हमारी सरकार ने सख़्त नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा योग्य, प्रतिभासम्पन्न और क्षमतावान अभ्यर्थी ही परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं, अब राज्य में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications