Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्टाफ नर्स पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का नियुक्ति को लेकर इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। रविवार 24 दिसंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। हालांकि सरकार ने इनमें से आठ अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र फिलहाल रोक दिए हैं, जिनके दस्तावेजों को लेकर शिकायतें मिली हैं। कागजातों की विस्तृत जांच के बाद सही पाए जाने पर ही उन्हें नियुक्ति दी जाएगी।

राज्य में नर्सिंग अधिकारियों के पदों की भर्ती प्रक्रिया साल 2019 में शुरू की गई थी। कोरोनाकाल में नर्सिंग अधिकारियों की फौरी आवश्यकता को देखते हुए उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद को भर्ती का जिम्मा सौंपा गया था। जिसके बाद परिषद ने आवेदन आमंत्रित भी किए,किंतु इस बीच सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर सेवा नियमावली में संशोधन किया। अब वर्षवार मेरिट के आधार पर रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री धामी सौपेंगे नियुक्ति पत्र
मिली जानकारी के मुताबिक 6 दिसंबर 2022 को चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भर्ती का प्रस्ताव सौंपा गया था। चयन बोर्ड ने इसी वर्ष सितंबर में नतीजे घोषित कर दिए थे। इसके बाद विभिन्न वजहों से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। फिलहाल अब इनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। रविवार को सीएम हाउस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़ें Uttarakhand News: नशा मुक्त उत्तराखंड को लेकर सीएम धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए यह निर्देश


Click it and Unblock the Notifications