उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम ने इस मौके पर बागेश्वर में बनाए गए ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद भेंट किए। इसके अलावा महिला सहायता समूहों द्वारा बनाई गई सामग्रियां भेंट की। जिसे देखकर पीएम मोदी ने उत्तराखंड की महिलाओं के हुनर की तारीफ की।

इस अवसर पर सीएम धामी ने पीएम मोदी मानसखंड माला मंदिर माला मिशन के लिए 01 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
सीएम धामी ने पीएम मोदी से कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग में किए जा रहे कार्यों में तेजी लान, पर्यटन और सैन्य आवगमन तथा आम जनमानस के लिए अत्यन्त उपयोगी 189 कि0 काठगोदाम-भीमताल, ध्यानाचुली-मोरनोला-खेतीखान- लोहाघाट-पंचेश्चर मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने एवं मानसखण्ड मन्दिर माला परियोजना के अन्तर्गत मानसखण्ड मन्दिरों को जोड़ने वाले 20 मार्गों हेतु 01 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
सीएम ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया उत्तराखंड राज्य में चारधाम यात्रा करने के लिए जो भक्त और पर्यटक आते हैं, उन्हें मानसखण्ड मंदिर माला के दर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए गढ़वाल तथा कुमायूं को जोड़ने वाले मार्गों के ऊंचाकरण किए जाने की आवश्यकता है।
पीएम मोदी से इस मुलाकात के बाद सीएम धामी ने बताया प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के दृष्टिगत हर संभव सहयोग देने हेतु आश्वासन दिया है। इसके साथह ही सीएम ने कहा हमारी डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास को तेज गति देते हुए उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित करने हेतु संकल्पित है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
