उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चलाई जा रही हेली सर्विस का वर्चुअल रूप से शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री आवास में गुरुवार क नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा ये हेली सर्विस की वर्चुअल रूप से शुरूआत करवाने से संबंध कार्यक्रम आयोजित किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सीएम धामी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा हवाई सेवा की लम्बे समय से प्रतीक्षा थी, इससे जहां एक ओर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
सीएम ने कहा देहरादून से पिथौरागढ़ तक फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं विगत 30 जनवरी 2024 से शुरू की जा चुकी है। इस सेवा के प्रारंभ होने से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को यात्रा करने के लिए एक नया और बेहतर विकल्प मिला है।
सीएम धामी ने इस अवसर पर जोलीग्रांट एयरपोर्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही जोलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की शुरूआत हुई थी और अब इतनी कम अवधि में ही जोलीग्रांट एयरपोर्ट से पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर, देहरादून-अयोध्या रूट्स पर भी एयर कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी।
इसके साथ ही सीएम धामी ने जानकारी दी कि त्रिजुगीनारायण, लैंसडाउन आदि स्थानों के लिए भी हेली सेवा भी जल्द शुरू होगी। सीएम ने इन हेली सर्विस के शुरू हो ने जहां उत्तराखंड में एक ओर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इस कार्यक्रम में दिल्ली से वर्चुअल रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बताया पिथौरागढ़ व चम्पावत के विकास के लिए केंद्र ने 140 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। जो भी योजना भेजी जाएगी, उसे शत प्रतिशत स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications