उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तरकाशी में आयोजित "दीदी-भुली" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिकरत की। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 291 करोड़ से अधिक की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर स्वयं इसके बारे में जानकारी दी। सीएम धामी ने लिखा अपनी पोस्ट में लिखा
मां गंगा और यमुना जी की उद्गम स्थली व काशी विश्वनाथ जी की भूमि उत्तरकाशी में आयोजित "दीदी-भुली" कार्यक्रम में शामिल होकर 291 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में भव्य रोड शो भी किया। पेट्रेाल पंप से शुरू किए इस रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री धामी का स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। रोड शो में सीएम धामी की झलक पाने के लिए लोग उत्सुक दिखे।
उत्तरकाशी में आयोजित किए गए दीदी-भुली महोत्सव की शुरूआत करते हुए सीएम धामी ने कहा सर्वप्रथम मैं, उत्तरकाशी की इस पवित्र भूमि को नमन करते हुए दीदी-भुली महोत्सव कार्यक्रम में इतनी अपार संख्या में उपस्थित सभी माताओं- बहनों को प्रणाम करता हूं तथा आगामी उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
सीएम ने कहा इस कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तरकाशी के लोगों ने जो मुझे सम्मान दिया, इसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। सीएम धामी ने कहा उत्तरकाशी की पुण्य भूमि को जहां पर भगवान विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त है, वहीं इस महान भूमि में गंगोत्री व यमुनोत्री जैसे पवित्र धाम स्थित है।
इसके साथ ही उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के लिए 57 करोड़ 38 लाख रुपये लागत की योजनाओं का शिलान्यास व 45 करोड़ 37 लाख रूपये लागत की योजनाओं का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा ये योजनाएं उत्तरकाशी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, यमुनोत्री संजय डोभाल, गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान और पुरोला विधानसभा के विधायक दुर्गेश लाल भी मौजूद रहे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
