उत्तराखंड के मुख्ण्मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने "नंदा-गौरा योजना" के अंतर्गत 1 लाख बालिकाओं को DBT के जरिए 358.3 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की। इसके साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 3.58 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा हमारी सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वात्सल्य योजना के माध्यम से सरकार निराश्रित बच्चों के भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
बता दें उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित की जा रही नंदा गौरा योजना के तहतइस योजना का लाभ केवल कन्या जन्म (फर्स्ट स्टेज) पर एवं बालिका के इंटर (कक्षा-12) उत्तीर्ण (सेकेंड स्टेज ) पर दिया जाता है।
कन्या के जन्म पर लाभ पाने के लिए कन्या-शिशु जन्म के 6 महीने के अंदर आवेदन करना जरूरी होता है। छह महीने की बच्ची होने के बाद किया गया आवेदन कस्वीकार नहीं किया जाता है।
यह योजना बजट की प्रत्याशा में पहले आओ-पहले पाओ पर आधारित है। ये योजना पूर्ण रूप से ऑनलाइन कर दी गयी है । किसी भी दशा में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications