उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग में सहायक लेखाकार पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा। सीएम ने इस मौके पर सभी नवनियुक्त कार्मिकों से सच्ची लगन और मेहनत से अपने कार्य करने की उम्मीद व्यक्त की। नवनियुक्त कार्मिकों को बधाई देते हुए सीएम धामी ने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने के साथ उत्तराखंड शासन, प्रशासन का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार (23 फरवरी) को कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक लेखाकार के पद पर चयनित 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सीएम आवास पर इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्मिकों से खास अपील की। उन्होंने कहा, "...जो भी कार्य करें, उसे पूर्ण ईमानदारी और लगन से करें तथा पूरी कोशिश करें, पूरी कोशिश करें कि जो काम आज होना है, उसे आज ही सम्पन्न करें।"

कार्यक्रम में सीएम ने नवनियुक्त कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि वे सभी सौभाग्यशाली हैं कि आपको एक ऐसे प्रदेश में सेवा का अवसर ईश्वर ने प्रदान किया है। सीएम ने कहा, "राज्य की प्रगति की असीम संभावनाएं हैं। उत्तराखंड को श्रेष्ठ व नंबर-एक राज्य बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।"
नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद सीएम ने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट में लिखा, "रोजगार से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम.. शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक लेखाकार के पद पर चयनित 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं! युवा शक्ति को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हमारी सरकार पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रही है। सभी भर्तियां पारदर्शिता के साथ हो इसके लिए नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। प्रदेश में रिक्त पदों को भरने के लिए भी भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।"
बता दें सीएम धामी सरकार ने अगले कुछ वर्षों के भीतर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही है। इससे पहले भी उत्तराखंड सरकार ने नर्सिंग स्टाफ के साथ साथ कई विभागों में लोगों को नियुक्ति दी है। जिससे युवाओं को रोजगार मिला है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
