उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्टेट हैंडलूम एक्सपो में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शिल्पियों, बुनकरों और लघु उद्यमियों का को सम्मानित किया। देहरादून रेसकोर्स में स्थित बन्नू स्कूल मैदान में ये स्टेट हैंडलूम एस्सपो आयोजित किया गया है।

शनिवार को इस हैंडलूम एस्सपो में लगे स्टालों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले निरीक्षण किया। इसके बाद शिल्पियों, बुनकरों एवं लघु उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के शिल्प उद्योग को नई पहचान दिलाने के लिए दस लोगों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार भी प्रदान किए।
बता दें देहरादून में चल रहे इस स्टेट हैंडलूम एस्सपो में राज्य को कोने-कोने से बुनकर, लघु उद्यमी और शिल्पकार अपनी हाथों से तैयार किए उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। इस एक्सपो में पूरे राज्य के हुनरमंद हैंडलूम कारीगरों का हुनर देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर लघु उद्यमियों को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा "हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए "आत्मनिर्भर भारत'" के मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश के युवाओं और मातृ शक्ति को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारे उत्पाद राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बना रहे हैं।"
सीएम धामी ने कहा राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा दिए गए मंत्र "वोकल फॉर लोकल, लोकल फॉर ग्लोबल थीम" के अन्तर्गत राज्य के ऑर्गेनिक उत्पाद एवं परम्परागत शिल्प उत्पादों के विकास एवं विपणन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा हमारी डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य शिल्पकारों,बुनकरों और लघु उद्यमियों को बढ़ावा देकर उन्हें आगे बढ़ाकर देश और प्रदेश की उन्नति को नई दिशा और गति प्रदान करना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
