उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के भारी उद्योग मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शुक्रवार को दिल्ली में मुलाकात की। इस मौके पर सीएम धामी ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Limited) की हरिद्वार में अनुप्रयुक्त 492 एकड़ भूमि है उकका स्वामित्व उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित किए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी ने औद्योगिक विकास के लिए केंद्र से मिल रहे सहयोग के लिए मंत्री डॉक्टर पाण्डेय से आभार जताया/
सीएम धामी ने मंत्री को बताया कि उत्तराखण्ड राज्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, निवेश प्रोत्साहन तथा स्टार्ट अप क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है। भारत सरकार द्वारा निर्गत की जाने वाली रैंकिंग में लगातार उत्तम श्रेणी प्राप्त कर रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री डॉक्टर पांडेय को बताया कि उत्तराखण्ड में स्थापित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार के स्वामित्व की 457 एकड़ भूमि, जो कि एकीकृत औद्योगिक आस्थान, हरिद्वार के साथ लगती हुई है, लगभग 60 वर्षों से जिसका उपयोग नहीं हो रहा है और खाली पड़ी हुई है।
इसके साथ ही सीएम धामी ने मंत्री को ये भी बताया कि इसके अलावा भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार के स्वामित्व की एक अतिरिक्त 35 एकड़ भूमि ठीक इसी तरह खाली पड़ी है, ये जमीन हरिद्वार रेलवेलाईन के किनारे स्थित है एवं मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क ( MMLP ) स्थापित किये जाने के लिए उपयुक्त है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि
उत्तराखण्ड राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उक्त 457 एकड भूमि औद्योगिक विस्तार हेतु व 35 एकड़ भूमि मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क ( MMLP ) स्थापित किये जाने हेतु राज्य सरकार को हस्तान्तरित की जा सकती है, जिससे राज्य में होने वाले निवेश को एक नया आयाम प्राप्त होगा, साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
