चंपावत जिले के लोहाघाट रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई बड़ी बातें कहीं। सीएम धामी ने यहां जिले के विकास के लिए 1 अरब 62 करोड़ 15 लाख, 76 हजार (16215.76) की कुल 45 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
उत्तराखंड की लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में सीएम धामी रविवार (11 फरवरी) संगज्यू 2024 के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन किया और केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर उत्तराखंड के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया।

सीएम के कार्यक्रम के दौरान लोहाघाट में कार्यक्रम के दौरान पहाड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिली। जिसमें सांस्कृतिक दलों और छोलिया नृत्य, स्थानीय जनता द्वारा ढोल दमाऊ बजाकर व पारंपरिक परिधानों में सज धज कर महिलाओं ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इससे पूर्व महिला पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
संगज्यू 2024 कार्यक्रम के दौरान मंच से मुख्यमंत्री धामी ने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार के साथ किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति राज्य के विकास की धुरी है।
मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट से रामलीला मैदान लोहाघाट तक विशाल रोड शो आयोजित किया गया। जिसके बाद संगज्यू 2024 के दौरान महिला पीआरडी, एनसीसी, एनएसएस व नर्सिंग कॉलेज की महिलाओं,बालिकाओं के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं व स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने देवी शक्ति स्वरूप 9 कन्याओं का पूजन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान जनपद चंपावत के विभिन्न विकास खण्डों में गठित सहकारिताओं एवं समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों एवं अन्य विभागों एनआरएलएम, पशुपालन, महिला डेयरी,दुग्ध संघ, उद्यान आदि परियोजनाओं के स्टाल लगाए गए थे।
इन स्टाल में ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादित स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर श्री धामी ने वहां लगे स्टालों का निरीक्षण कर महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा की पहाड़ की विषम परिस्थितियों में भी पहाड़ की महिला हाड़तोड़ मेहनत कर अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना अन्य को भी स्वरोजगार उपलब्ध करा रही हैं। आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री धामी ने सरस्वती शिशु मंदिर में महिलाओं के साथ झोड़ा, चाचरी व होली गायन में प्रतिभाग कर पुरानी यादों को साझा किया।
इस दौरान सीएम ने महिलाओं संग चूख सानकर स्वयं भी खाया तथा अन्य को भी खिलाया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को अधिक बल देने व महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार विशेष कार्य कर रही है। नारी शक्ति को समर्पित संगज्यू 2024 कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें उन्होंने 5 महिलाओं, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, नेहा ढेक, विनीता फत्र्याल व सुमनलता को सम्मानित किया।
लोहाघाट के कुलियागांव का होगा विकास
विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में नाबार्ड मद के अंतर्गत विकासखंड पाटी के कुलियाल गांव में 402.63 लाख की लागत से बाढ़ सुरक्षा योजना बनाई जाएगी । उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम लोहाघाट द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट पुरुष एवं महिला छात्रावास लाख 136.110 े लाख की लागत से ग्रामीण निर्माण विभाग चंपावत द्वारा विकासखंड पाटी में टाइप 3 के 6 आवासीय भवनों का निर्माण कार्य होगा,जिसमें लागत 130 लाख की लागत आएगी। इसके अलावा लोहाघाट विधानसभा में मटियानी के रौसाल किमतोली मार्ग को हॉट मिक्स समेत कई कार्य किए जाएंगे।
क्रांतेश्वर में पर्यटन के साथ ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा जनपद चंपावत के विकासखंड चंपावत के चल्थी नौलापानी रोड में झालाकुड़ी नारायण सिंह के घर तक मोटर मार्ग का निर्माण (169.23), विकासखंड चंपावत के अंतर्गत ग्राम कोट अमोडी के ग्राम चंथेला में जूनियर हाई स्कूल तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा जनपद का कई क्षेत्रों में विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है।
More From GoodReturns

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!

GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?

Flipkart Travel पर BoB कार्ड का तगड़ा ऑफर: आज रात खत्म हो रही है बचत की आखिरी मौका!

ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट



Click it and Unblock the Notifications