उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सत्ता संभालने के बाद से ही प्रदेश की जनता की हर जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं ला रहे हैं साथ ही उनके जीवन को सरल बनाने के लिए उन्हें सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उत्तराखंड के लोगों की सहूलियम के लिए सीए धामी ने पिछले साल के अंत में जो प्रयास किया था, उसमें उन्हें कामयाबी हासिल हो गई है।

बता दें दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने काठगोदाम से अमृतसर के बीच सीधी रेल सेवा के संचालन की गुजारिश की थी। सीएम धामी के प्रस्ताव के दो माह के अंदर ही रेल मंत्रालय ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए काठगोदाम से अमृतसर के बीच रेल के संचालन को अनुति प्रदान कर दी है।
रेल मंत्रालय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के जरिए इस बात से अवगत कराया है कि नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन शुरू होने से उत्तराखंड के लोगों को अब सहूलियत होगी। इस रूट पर ट्रेन के संचालन को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है।


Click it and Unblock the Notifications